फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain: बदइंतजामी एक बार फिर उजागर, अंडरपास में शख्स की मौत; टैटू से हो रही पहचान

Tue, 31 May 2022 11:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार पुल प्रह्लादपुर पुलिस थाने की पुलिस को सोमवार रात करीब 10.22 बजे एक पीसीआर कॉल पर जानकारी मिली कि अंडरपास में भरे पानी में एक शख्स डूब गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि भारी बारिश के चलते अंडरपास में बहुत पानी भर गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में पुल प्रह्लादपुर के नीचे भरा पानी, सैकड़ों जगहों पर पेड़ गिरे, कई रास्तों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने बहुत तबाही मचाई। एक ओर जहां कई पेड़ खंभे आदि क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कई जगह जलजमाव से लोग परेशान हो गए। इसी जलजमाव के चलते दिल्ली में एक जान भी चली गई।

विज्ञापन


दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर थानाक्षेत्र स्थित बदरपुर अंडरपास में देर रात बारिश के पानी में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने गोता लगाकर आधे घंटे बाद शख्स का शव अंडर पास में भरे पानी से निकाला। इस मामले की जांच पुल प्रह्लादपुर पुलिस कर रही है।

रात 10 बजे के बाद पुलिस को मिली हादसे की सूचना
जानकारी के अनुसार पुल प्रह्लादपुर पुलिस थाने की पुलिस को सोमवार रात करीब 10.22 बजे एक पीसीआर कॉल पर जानकारी मिली कि अंडरपास में भरे पानी में एक शख्स डूब गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि भारी बारिश के चलते अंडरपास में बहुत पानी भर गया है।
विज्ञापन


आधे घंटे तलाश के बाद गोताखोरों ने निकाला शव
इस बीच पुलिस ने फायर ब्रिगेड और आपातकालीन रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुला लिया। गोताखोरों ने डूबे हुए व्यक्ति की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने एक 40-45 साल के शख्स का शव बाहर निकाला।

शख्स के दाएं हाथ पर बना है टैटू
शख्स की दाएं हाथ पर 'किरन आई लव यू' का टैटू बना हुआ है। इस दौरान पुलिस ने अंडरपास के पास बैरिकेडिंग भी कर दी ताकि अन्य किसी भी हादसे को रोका जा सके। टैटू की मदद से ही शख्स के पहचान की कोशिश की जा रही है। उसके शव को एम्स की मॉर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें