फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Fri, 28 Jan 2022 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक के बाद एक दमकल की 20 गाड़ियां अब तक मौके पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मैदानगढ़ी स्थित टेंट गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक टेंट के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन


आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक के बाद एक दमकल की 20 गाड़ियां अब तक मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग किन कारणों से लगी और कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। 

पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी दोनों मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव के कार्य में लगे हैं। इस वक्त पूरे इलाके में धुएं का गुबार का है। एहतियात के तौर पर इलाका खाली करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें