फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Scam Case: 'जेल के ताले टूटेंगे... सिसोदिया छूटेंगे', Dy CM की गिरफ्तारी पर आप नेता राघव चड्ढा का ट्वीट

Sun, 26 Feb 2023 08:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, आप के कई नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता आग बबूला हो गए हैं। 
विज्ञापन


जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे: राघव चड्ढा
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। आप आदमी पार्टी के नेता अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा के कहने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्हें मनीष सिसोदिया और केजरीवाल से डर लगता है। भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों का भविष्य सुधारा है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


एक साल की जांच में भी ED-CBI इसका सबूत नहीं दे पाई: आतिशी
आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा कहती है मनीष सिसोदिया 10,000 करोड़ का घोटाला किया। ये पैसे कहां है? ये पैसे सिसोदिया के घर, बैंक या अन्य जगह पर मिले? एक साल की जांच में भी ED-CBI इसका सबूत नहीं दे पाई। यह गिरफ़्तारी जांच या सरकारी पॉलिसी से नहीं है बल्कि AAP के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है।
 
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मनीष बेकसूर है। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में गुस्सा है। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।

BJP की CBI ने फर्जी केस में किया गिरफ्तार: गोपाल राय
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भाजपा की सीबीआई ने फर्जी केस में गिरफ्तार किया। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें