सीएम को भेजे गए पत्र में उपराज्यपाल ने कहा कि दो अक्टूबर को राजघाट और विजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में न तो अरविंद केजरीवाल और न ही आम आदमी पार्टी की सरकार का कोई मंत्री वहां पर मौजूद था।
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर रविवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दौरान आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने का मुद्दा उठाया है। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के सीएम का कार्यक्रम में गायब रहा अत्यंत गंभीर है।
विज्ञापन
सीएम को भेजे गए पत्र में उपराज्यपाल ने कहा कि दो अक्टूबर को राजघाट और विजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में न तो अरविंद केजरीवाल और न ही आम आदमी पार्टी की सरकार का कोई मंत्री वहां पर मौजूद था। जबकि वहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।