फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : कड़कड़डूमा कोर्ट के वकील हड़ताल पर, आज भी नहीं करेंगे काम, आप भी जान लें किस बात का चल रहा है विरोध

Wed, 02 Jul 2025 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

कड़कड़डूमा के वकीलों ने मंगलवार को हड़ताल कर अपना विरोध जताया। वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआई एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) के डिजिटल कोर्ट को कड़कड़डूमा से राउज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने का विरोध जारी है।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा के वकीलों ने मंगलवार को हड़ताल कर अपना विरोध जताया। वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई।

इसमें सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल कोर्ट ट्रांसफर होने से अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


दिल्ली की जिला अदालतों में मंगलवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद कामकाज दोबारा शुरू हुआ। कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के चलते अधिकांश मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी।

उन्हें अगली तिथियों के लिए स्थगित कर दिया गया। बार एसोसिएशन की मांग है कि डिजिटल कोर्ट को स्थानांतरित करने का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए, ताकि अदालतों का कार्य बाधित न हो।

विज्ञापन

रोहिणी, द्वारका कोर्ट में न्यायाधीश के हुए तबादले

उच्च न्यायालय ने रोहिणी और द्वारका कोर्ट में न्यायाधीशों के तबादले किए हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज के आदेश पर यह ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। ये तबादले एक जुलाई से प्रभावी हो गए हैं। 

रोहिणी (उत्तर) जिला अदालत में कार्यरत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना का तबादला कर उनको द्वारका (दक्षिण-पश्चिम) जिला अदालत का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। यह तबादला प्रवीन कुमार के स्थान पर किया गया है। इसी क्रम में द्वारका (दक्षिण-पश्चिम) में परिवार न्यायालय (मुख्यालय) की प्रधान न्यायाधीश निशा सक्सेना को रोहिणी (उत्तर) जिला अदालत का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें