फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जैतपुर में दो करोड़ की ज्वेलरी व दो लाख रुपये नकदी चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Wed, 15 Jun 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित ने बताया कि मामा के घर से सुबह जब घर पहुंचा तो मेन गेट पर हल्की कुंडी लगी मिली। पत्नी, मां और दो बहनों के गहने गायब थे। दो लाख रुपये नकदी भी गायब थी। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
करोड़ों की चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर में बदमाश ने एक घर में डाका डाल दिया। बदमाश घर से करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी व दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मामले की शिकायत के बाद जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। पुलिस को बुधवार शाम तक आरोपियों का सुराग हाथ नहीं लगा था।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल कुमार (34) परिवार के साथ सिंधू फार्म रोड, मीठापुर एक्सटेंशन बदरपुर में रहता है। वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी 31 मई को बच्चों को लेकर अपने पिता के घर बडौली, फरीदाबाद गई थी। राहुल कुमार घर पर अकेला था। रात को वह अपने घर से मामा के घर फरीदाबाद चला गया। वह रात को मामा के घर ही सो गया था।

पीड़ित ने बताया कि अगले दिन सुबह जब वह अपने घर लौटा लौटा तो मेन गेट का हल्की कुंडी लगी मिली। घर के अंदर सारा सामान उधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली थी। अलमारी के अंदर के दोनों लॉक टूटे हुए थे। अलमारी में रखी उसकी पत्नी प्रीति, मां और दोनों बहनों की ज्वेलरी गायब थी। चोर दो लाख रुपये भी चुराकर ले गए।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसने पहले रिश्तदारों को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रीति का कहना है कि घर से चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। प्रीति की शिकायत पर जैतपुर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें