फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: NCR में दिल्ली दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित, बेहद गंभीर श्रेणी में रह सकता AQI; तीन दिन नहीं राहत

Fri, 13 Jan 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद नहीं है, प्रदूषण स्तर भी बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी दशाएं प्रतिकूल होने से शुक्रवार को दूसरे दिन भी दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिल्ली के प्रदूषण सूचकांक में सात की बढ़त हुई। आशंका है कि शनिवार सुबह धुंध छाए रहने व हवाओं की गति घटने से प्रदूषण का स्तर बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। 

विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 378 दर्ज किया गया जो एनसीआर में सबसे अधिक रहा। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद (319), गुरुग्राम (311), नोएडा (324), ग्रेटर नोएडा (332) में प्रदूषण सूचकांक 300 से अधिक रहा, जबकि गाजियाबाद, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर 300 से कम रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह छाए धुंध व दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा से चली मध्यम गति की हवा से प्रदूषण स्तर में बढ़त हुई। शनिवार से दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवा चल सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी। साथ ही सुबह के समय बादल छा सकते और हल्की धुंध से प्रदूषण स्तर बेहद खराब से बेहद गंभीर श्रेणी में जा सकता है। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के बाद प्रदूषण स्तर में बढ़त होगी। अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद नहीं है, प्रदूषण स्तर भी बढ़कर बेहद गंभीर श्रेणी में जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं का अनुकूल न होने के कारण प्रदूषण का स्तर में बढ़त हुई। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा व पूर्व दिशा से छह से 15 किमी की गति से हवाएं चली। सुबह धुंध के कारण शुक्रवार को मिक्सिंग हाइट 550 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें