फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आईजीआई बना भारत व मध्य एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा, विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ में शामिल

Mon, 09 Aug 2021 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विमान सेवा कंपनियों व हवाई अड्डों की रैकिंग करने वाली स्काइट्रैक्स ने दिल्ली एयरपोर्ट की रैंकिंग में सुधार किया है। स्काइट्रैक्स की रैंकिंग में दिल्ली एयरपोर्ट 50 सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में लगातार तीसरे साल अपने सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड काल में बेहतर इंतजाम के लिए आईजीआई को विश्व के बेहतर हवाई अड्डों में शुमार किया गया है। साथ ही भारत और मध्य एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में चुना गया है। कोविड महामारी के दौरान बेहतर प्रोटोकॉल प्रदान करने के लिए कोविड-19 एयरपोर्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से भी दिल्ली हवाई अड्डे को ही नवाजा गया है। हैदराबाद एयरपोर्ट भारत में दूसरा सबसे बेहतर सुविधा देने वाला हवाई अड्डा है।

विज्ञापन


विमान सेवा कंपनियों व हवाई अड्डों की रैकिंग करने वाली स्काइट्रैक्स ने दिल्ली एयरपोर्ट की रैंकिंग में सुधार किया है। स्काइट्रैक्स की रैंकिंग में दिल्ली एयरपोर्ट 50 सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में लगातार तीसरे साल अपने सूची में शामिल किया है। रैंकिग में सुधार करते हुए विश्व के शीर्ष 50 एयरपोर्ट में 45 वें स्थान पर आईजीआई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) को भारत में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में चुना गया है। 

डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि इस पुरस्कार के असली हकदार एयरपोर्ट के कर्मचारियों को जाता है। प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करना गर्व की बात है। 'न्यू-नॉर्मल' को अपनाते हुए, डायल अपने सभी यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का अनुभव प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद हवाईअड्डा भारत में मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई हवाई अड्डे और मध्य एशिया क्षेत्र में कोलंबो हवाई अड्डा को पीछे छोड़ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स एयरपोर्ट उद्योग के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जिन्हें ग्राहकों की संतुष्टि सर्वेक्षण में वोट दिया गया है। 550 से अधिक हवाई अड्डों पर ग्राहक सेवा और सुविधाओं का आकलन किया जाता है।

सर्वेक्षण में हवाई अड्डे की सेवा और उत्पाद प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में ग्राहक अनुभव का मूल्यांकन किया जाता है जिसमे चेक-इन, आगमन-प्रस्थान, खरीदारी, सुरक्षा और इमिग्रेशन समेत कई पैमाने का आकलन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें