फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से मकान मालिक की मौत, मलबा हटाते समय हुआ हादसा

Mon, 28 Apr 2025 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मकान पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया था। पिछले कुछ समय से मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिला के प्रेम नगर इलाके में रविवार सुबह एक व्यक्ति की निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैँक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विनोद परिवार के साथ ओ-वन ब्लॉक, प्रेम नगर में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। यहां इनका अपना खुद का 25 गज का मकान है। इनका मकान पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया था। पिछले कुछ समय से मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। 

रविवार सुबह वह मजदूरों के साथ खुद भी काम में लगे थे। काम के दौरान वह अपने सेप्टिक टैंक पर खड़े होकर मलबा हटाने लगे। जर्जर टैंक की छत अचानक ढह गई और वह गहरे टैंक में गिर गए। उसमें पानी के अलावा गाद थी।
विज्ञापन


लोग उनको बचाने के लिए भागे, लेकिन काफी देर तक उनको समझ नहीं आया कि उनको कैसे निकाले। काफी देर बाद किसी तरह उनको निकाला गया। बाद में उनको अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया।
Budaun News: निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला लापता युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अलावा मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें