दिल्ली के रोहिणी से सटे बादली एक्सटेंशन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित एक घर में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त घर में आग लगी, उस वक्त घर में आठ लोग मौजूद थे। दमकलकर्मियों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल भेज दिया।