फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Hospital Fire: बेबी केयर सेंटर अग्निकांड में एक और नवजात की मौत, अब तक कुल आठ बच्चों की हो चुकी है मौत

Fri, 31 May 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हादसे के बाद जीटीबी अस्पताल में भर्ती पांच बच्चों में से एक की मौत शुक्रवार को हो गई। बच्चे के परिजन न्यू अशोक नगर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बेबी केयर अस्पताल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने के बाद जीटीबी में रेफर एक नवजात की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चा आग की चपेट में नहीं आया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने श्रम विभाग की रिपोर्ट वापस लौटा दी है। विभाग ने दिल्ली पुलिस को गोलमोल जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में 25 मई की रात आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आने व दम घुटने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि, इनमें से एक बच्चे की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी। पांच बच्चे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से न्यू अशोक नगर में रहने वाले नवजात की शुक्रवार सुबह छह बजे मौत हो गई है। शाहदरा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने वापस लौटा दी है। दिल्ली पुलिस ने श्रम विभाग से आग के कारणों को पूछा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें