फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जहांगीरपुरी में दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस हादसा तो परिवार वाले बता रहे हत्या

Fri, 31 May 2024 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हादसा बताया है लेकिन मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में दो की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जांच के बाद पुलिस ने सड़क हादसे में दोनों की मौत होने की बात कही है। वहीं, परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

मृतकों की पहचान राजकुमार व भारत के रूप में हुई है। वहीं घायल विकास का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया गुरुवार देर रात के ब्लॉक जहांगीरपुरी के पास तीन युवकों के घायल पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास ही एक बाइक मिली। पुलिस ने तीनों घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां राजकुमार और भारत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं विकास को आरएमएल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

जांच में पता चला कि मृतक राजकुमार व भारत जहांगीरपुरी के सीडी ब्लॉक में परिवार के साथ रहते थे। घायल विकास भी इसी इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें