हनीप्रीत ने अदालत के समक्ष शपथ पर कहा कि आरोपी ने 10 जून 2021 को एक समाचार चैनल करनाल ब्रेकिंग न्यूज पर एक मानहानिकारक साक्षात्कार दिया। आरोपियों ने स्पष्ट आरोप लगाए कि उसने सरकारी अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें अपने प्रभाव में लेकर आपराधिक साजिश में शामिल किया।
हनीप्रीत ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता का चरित्र संदिग्ध है और कथित तौर पर वह गुरमीत राम रहीम के साथ अवैध संबंध में है। अदालत ने माना कि याची के बयान से स्पष्ट है कि आरोपियों ने बिना तथ्यों के बयान देकर याची की प्रतिष्ठा को नुकसान पंहुचाया। ऐसे में उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है। वे आरोपियों के खिलाफ समन करते हैं, ताकि उनपर मुकदमा शुरू किया जा सके।