फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एयरपोर्ट पर नशे में धुत यात्री ने पहले की अश्लील हरकत, फिर सबके सामने करने लगा लघुशंका

Tue, 10 Jan 2023 09:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नशे में धुत एक यात्री हवाई अड्डे पर सबके सामने लघुशंका कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सऊदी अरब जाने के लिए आया था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हवाई अड्डा पर नशे में धुत एक यात्री के लघुशंका करने का मामला सामने आया है। एक यात्री हवाई अड्डा के फोर कोर्ट एरिया में नशे में धूत होकर अश्लील हरकत की और बाद में सबके सामने लघुशंका कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम जौहर अली खान है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आठ जनवरी की है। आरोपी यात्री आठ जनवरी को टर्मिनल 3 पर पहुंचा। उसे सऊदी अरब जाना था। करीब साढ़े पांच बजे आरोपी आईजीआई टर्मिनल 3 के प्रस्थान क्षेत्र में पहुंचा। वह शराब के नशे में था। 

आरोप है कि गेट संख्या छह के पास नशे की हालत में आरोपी ने सब के सामने ही लघुशंका करने लगा। कुछ लोगों ने जब इसपर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उनसे माफी मांगने के बदले गाली गलौज करने लगा। वह वहां पर हंगामा करने लगा। शोर शराबा होता देख यहां सुरक्षाकर्मी पहुंचे और आरोपी को काबू किया। सुरक्षाकर्मियों ने इसे अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल के दौरान पता चला कि आरोपी ने काफी मात्रा में शराब पी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें