फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Wed, 27 Sep 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हनीप्रीत इंसां
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा के वकील ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांजिट अग्रिम जमानत की याचिका दायर की। कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए हरियाणा, पंजाब हाईकोर्ट जाने को कहा है। 
विज्ञापन

  बता दें कि हनीप्रीत के वकील दीपक आर्य ने आज सुबह कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की। जिस पर दोपहर करीब 2 बजे बहस शुरू हुई। इस मामले में कोर्ट ने पहले फैसला सुरक्षित रख लिया था लेकिन शाम 7:30 बजे दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि हनीप्रीत पर जो तलवार लटक रही है उससे बचने के लिए हनीप्रीत ने ऐसा किया है। जबकि उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट जाना चाहिए था। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि यह मामला हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। कोर्ट ने कहा आप यहां याचिका लगाकर हमारा समय बर्बाद कर रही हैं। हरियाणा पुलिस आपके पीछे लगी है इसलिए आप ऐसा कर रहीं हैं।   
विज्ञापन
इस फैसले से हनीप्रीत को बड़ा झटका लगा है। उन्हें लगा था कि दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

बहस के दौरान हरियाणा पुलिस ने ये दलील दी कि हनीप्रीत दिल्ली की रहने वाली नहीं है तो वह यहां जमानत की याचिका कैसे दायर की है। इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट को ये भी बताया कि हनीप्रीत ने दायर याचिका में भी सही जानकारी नहीं दी है। उसने जो पता दिया है वो भी उसका नहीं है। ल‌िहाजा उसकी याच‌िका खार‌िज की जाए।   इस पर कोर्ट ने ही सवाल कर दिया कि क्या यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। क्या हमें इस मामले को सुनने का अधिकार है। कोर्ट ने ये भी पूछा कि अगर उन्हें खतरा है तो वो सरेंडर क्यों नहीं करतीं। हनीप्रीत द्वारा घर जाने के ल‌िए तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत मांगे जाने पर कोर्ट ने सवाल क‌िया है क‌ि आख‌िर घर जाने में क‌ितना वक्त लगता है।   अदालत ने कहा कि दिल्ली से हरियाणा जाने में तो तीन घंटे ही लगते हैं तो तीन दिन की जमानत क्यों? इस पर हनीप्रीत के वकील ने कहा कि तो तीन दिन की न सही कुछ घंटों की ही जमानत दे दीजिए। अंत में वो 12 घंटे की जमानत के लिए भी तैयार हो गए।   इससे पहले मंगलवार की सुबह पुल‌िस ने हनीप्रीत की तलाश में द‌िल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में छापेमारी की लेक‌िन उसका कोई पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही हनीप्रीत के वकील के घर के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी सामने आया है। यह फुटेज सोमवार का है और इसमें वकील के घर से उसके साथ एक बुर्के वाली मह‌िला न‌िकलती द‌िख रही है। ज‌िसके बारे में शक जताया जा रहा है क‌ि यह मह‌िला हनीप्रीत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें