फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर सत्येंद्र जैन: घबराने की कोई जरूरत नहीं है, दिल्ली सरकार बनाए हुए है नजर

Mon, 11 Apr 2022 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक कोई नया वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित नहीं किया है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है जब तक कोई नया वैरिएंट डिटेक्ट न हो।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में समेत कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जनता से अपील की है कि घबराने की कोई बात नहीं है। सत्येंद्र जैन ने कहा दिल्ली सरकार कोविड के हालातों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है और घबराने की तब तक कोई बात नहीं है जब तक कि वैरिएंट ऑफ कंसर्न सामने नहीं आता।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली में धीमी गति से बढ़ रहे कोरोना के मामलों और संक्रमण की दर एक प्रतिशत के पार जाने को लेकर भी अपना मत रखा। वह बोले, दिल्ली में रोजाना 100-200 के बीच मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हम अस्पतालों में होने वाली भर्तियों पर नजर रख रहे हैं और उसमें गिरावट देखी जा रही है। संक्रमण दर पर अभी से फोकस नहीं होना चाहिए।

दिल्ली में रविवार को 141 केस और एक मौत कोरोना से दर्ज की गई थी। जबकि संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत पर है। स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान नए वैरिएंट को लेकर जो भय का माहौल बना है उसके बीच आया है। उन्होंने कहा कि हर दिन एक नया वैरिएंट सामने आ रहा है क्योंकि वायरस म्यूटेट कर रहा है।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक कोई नया वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित नहीं किया है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है जब तक कोई नया वैरिएंट डिटेक्ट न हो। गुजरात में मिले सैंपल की एक्सई वैरिएंट के लिए जीनोम सीक्वेसिंग के परिणाम आना अभी बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें