फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने खारिज की सोमनाथ की जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर सनवाई करते हुए मंगलवार दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन


अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो जाने पर भारती के वकील ने कहा कि वो तुरंत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से नरमी की उम्मीद थी।

सोमनाथ की याचिका खारिज होते ही दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित उनके कार्यालय और घर पर छापा मारा लेकिन दोनों ही जगह वो मिले नहीं।

वहीं विपक्ष के वकील एस बब्बर का कहना है कि वो चाहते हैं कि भारती सामने आएं और मामले की जांच में पुलिसक का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि भारती की हिरासत में पूछताछ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने कराई है शिकायत दर्ज

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा था। भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने प्रताड़ना, हत्या के प्रयास आदि आरोप में मामला दर्ज करवाया था।

न्यायमूर्ति सुरेश कैत के समक्ष विस्तृत सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपने तर्क रखे। वहीं अदालत ने मित्रा से उनके जेवरात की कीमत पूछी थी।

भारती ने भी जेवरात की राशि देने का तर्क रखा था। ऐसी संभावना है कि भारती को राहत मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें