एनसीआर और यूपी के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है तो यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है।
इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं। हालांकि बुधवार से बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रात 8:30 बजे तक दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं हुई।
बाकी कुछ केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई है। फरीदाबाद में 8 मिमी बारिश हुई। एनसीआर में अधिकतम तापमान सबसे नीचे फरीदाबाद में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया तो गुड़गांव में सबसे ऊपर 38.5 डिग्री तापमान रहा।