दिल्ली सरकार ने रेड जोन में आने वाले क्षेत्रों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई रियायतों को लागू करने का फैसला लिया है। सोमवार से सभी सुरक्षा इंतजामों के साथ गृह मंत्रालय द्वारा दी गई छूट को दिल्ली के रेड जोन इलाकों में लागू किया जाएगा।
हालांकि घरेलू सहायिकाओं या घरों में काम करने के लिए आने वालों को सोसायटी में प्रवेश देना है या नहीं, इसका निर्णय सरकार ने आरडब्ल्यू पर छोड़ दिया है।
मालूम हो कि देश भर में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को दूसरी बार 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में कुछ रियायत भी देने का फैसला लिया है।
इन रियायतों के बाद दिल्ली की जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के सभी जिले कोरोना की चपेट में हैं, इसलिए पूरी राजधानी ही रेड जोन है। हर जिले में एक से अधिक कंटेनमेंट जोन हैं। इन कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की राहत नहीं दी जाएगी।
इन चीजों में मिलेगी छूट