फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद पति: पहले सिलेंडर और कुकर से किए प्रहार, फिर भी न मरी पत्नी तो उठाई चाकू, थाने जाकर बोला- इस वजह से मारा

Thu, 03 Feb 2022 09:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने खुद को सरेंडर करते वक्त पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से गुरुवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को छोटे से शक में ऐसी मौत दी जिसके बारे में सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यही नहीं इसके बाद आरोपी पति ने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी थाना इलाके में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने खुद को सरेंडर करते वक्त पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले उसने पत्नी के सिर पर सिलेंडर व कुकर से वार किए। लेकिन जब उसने पाया कि अभी पत्नी की मौत नहीं हुई है तो आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस के पास आत्मसमर्पण के लिए पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें