फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सड़कों को बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है सरकार, 39.16 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

Wed, 29 Mar 2023 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विजन पर सरकार मिशन मोड में है। राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से सर्वे करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
आतिशी,मंत्री, दिल्ली सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है। इसे लेकर दक्षिणी दिल्ली के अंतर्गत आने वाली 2 महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के लिए 39.16 करोड़ रुपये के परियोजना को मंजूरी दी गई है। महरौली-महिपालपुर रोड पर अंधेरिया मोड से एनएच-48 व बाहरी रिंग रोड पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर से बुराड़ी फ्लाईओवर तक की सड़क को नया रूप मिलेगा।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विजन पर सरकार मिशन मोड में है। राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से सर्वे करवाया जा रहा है। इसके बाद ब्लू-प्रिंट तैयार किया जाएगा। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

 


आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि सड़क के पुराने हो जाने के कारण उसकी ऊपरी सतह पर दरार देखने को मिल रही है जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। इससे शहर की सड़कों पर भीड़ भाड़ तो कम होगी ही साथ ही यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी। 

 

अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज के मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों व रेलिंग के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा। सड़क के किनारे एलईडी लाइट्स भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें