फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पिस्टल दिखाकर फर्नीचर कारोबारी के कर्मचारियों से स्कूटी और पौने चार लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Mar 2023 06:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में यह वारदात हुई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों कर्मचारी पैसे लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में फर्नीचर कारोबारी के कर्मचारियों से पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने स्कूटी व पौने चार लाख रुपये लूट लिये। वारदात के समय पीड़ित जीतू कुमार वर्मा (29) और उसका साथी चंदर्र देव पांडेय (30) माल की पेमेंट करने गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में इन लोगों ने लघुशंका के लिए स्कूटी रोकी थी।

विज्ञापन


इस बीच पैदल ही दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने पिटस्ट दिखाकर पीड़ितों को बंधक बना लिया। बाद में आरोपी स्कूटी लेकर करनाल की ओर भाग गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना मालिक को देने के बाद पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने पीड़ित जीतू कुमार वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जीतू परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। वह फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली फोम की एक कंपनी में मंगोलपुरी इलाके में काम करता है। इनकी कंपनी फोम के अलावा फर्नीचर का भी काम करती है। अक्सर जीतू के मालिक दीपक गुप्ता माल की पेमेंट लेने और देने के लिए उसे भेज देते हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे दीपक ने जीतू को 3.70 लाख रुपये देकर इनको गाजियाबाद एक पार्टी को देकर आने के लिए कहा। जीतू ने माल की पेमेंट ली और स्कूटी की डिग्गी में डाल ली। अकेला होने की वजह से उसने दूसरे कर्मचारी चंदरदेव पांडेय को अपने साथ ले लिया। दोनों स्कूटी से गाजियाबाद ही ओर निकले।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे के आसपास दोनों हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। चंदरदेव ने स्कूटी रोकी और लघुशंका करने लगा। वहां दो लड़के पहुंचे। आते ही एक लड़के ने पिस्टल निकाल ली। बाद में कैश और स्कूटी लूटकर दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस के अलावा मालिक को दी।

छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा जीतू और चंदरदेव से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाशों का कुछ अहम सुराग भी मिला है। उसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें