फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की दिवाली ना हो खराब इसलिए केजरीवाल सरकार ने बनाया है एक खास प्लान

Thu, 27 Oct 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने दिवाली पर राजधानी की आबोहवा साफ-सुथरा रखने के मकसद से बुधवार को समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी), दिल्ली सरकार, एमसीडी, एनडीएमसी समेत मामले से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान कूड़ा जलाने व धूल के कणों पर नियंत्रण रखने पर खास जोर दिया गया। पर्यावरण मंत्री ने निर्देश दिया कि एनजीटी के आदेश के अनुरूप राजधानी में सूखी पत्तियों, कचरा, प्लास्टिक को जलाने पर रोक लगे। साथ ही निर्माण स्थलों पर मानकों का पालन हो। ताकि धूल के कणों पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नियमों का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना

दिवाली
नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। खुले में पत्तियां जलाने वालों पर पांच हजार रुपये व निर्माण स्थलों पर नियमों को नहीं मानने वालों पर पांच लाख रुपये से ऊपर वसूला जाए। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदार को अधिकार दिया गया है।

पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों को निगरानी सिस्टम मजबूत करने का आदेश दिया। बैठक में बताया गया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से पहले ही गुजारिश की गई है वह अपने राज्यों में पुआल जलाने पर रोक लगाएं।

वहीं, नुकसानदेह चीनी पटाखों पर रोक लगाने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस से कहा गया है कि रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच पटाखा छुड़ाने पर रोक लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें