फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेट्रो से आ सकते हैं पीएम मोदी

Thu, 27 Oct 2016 12:22 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सेक्टर-38 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाले स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला मेट्रो से भी आ सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ऐन वक्त पर रूट में बदलाव कर देते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए एसपीजी ने मेट्रो को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस को यहां के मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले रूट को भी तैयार कराया गया है।

दरअसल, मोदी लगातार अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय फलक पर लोगों को अपनी गतिविधियों के जरिये संदेश देने में लगे रहते हैं। जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने मेट्रो के जरिये सफर किया है। गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आईएसए) के मुख्यालय की नींव रखने के लिए मोदी मेट्रो से ही आए थे।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए एसपीजी और पुलिस सभी बंदोबस्त कर रही है। पूरी दुनिया को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ संदेश देने के लिए प्रधानमंत्रीद्वारा मेट्रो से सफर करने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले कब किया था पीएम ने मेट्रो में सफर

- फोटो : प्िपि्
अगर मोदी मेट्रो से आते हैं तो वह सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगे। वहां से समारोह स्थल तक कार से पहुंचेंगे। इस संभावना को देखते हुए रूट तैयार किया गया है। पुलिस रिहर्सल करने में जुटी है।

सिकंदरपुर से घाटा होते हुए बादशाहपुर के रास्ते ताऊ देवी लाल स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा संस्थान में अपने संबोधन में मेट्रो से आने का कारण भी गिनाए थे। वहीं, मोदी के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाए गए हैं। 

- नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद अप्रैल, 2015 में धौला कुआं से द्वारका तक पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया।
-सितंबर 2015 में मोदी ने दोबारा मेट्रो में सफर किया। इस बार वे फरीदाबाद एक्सटेंशन लाइन का उद्घाटन करने मेट्रो से ही गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें