फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कांवड़ियों की सुरक्षा से लेकर सेहत तक पर रहेगी सरकार की नजर; आतिशी ने लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 24 Jul 2024 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 185 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। इसमें कांवड़ रखने के लिए विशेष स्टैंड बनाए गए हैं। साथ में वाटरप्रूफ टेंट, रहने-सोने की व्यवस्था, पानी, शौचालय सहित दूसरे इंतजाम हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने अपने सभी कांवड़ शिविरों को नजदीकी डिस्पेंसरी से जोड़ा है। यहां कैट्स एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। दिल्ली सरकार ने कांवड यात्रा के दौरान हर हालत से निपटने के लिए जिला प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ सरकार की सभी शिविर वाटरप्रूफ हैं। इसमें हर जरूरी सुविधा का इंतजाम है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बुधवार इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने दिल्ली सरकार की तरफ से कश्मीरी गेट स्थित अग्रसेन पार्क में लगाए गए कांवड शिविर का दौरा किया। दिल्ली के बड़े कांवड शिविरों में से एक इस शिविर की क्षमता करीब 20,000 की है। इसमें महिला व पुरुष कांवड़ियों के विश्राम के लिए अलग-अलग इंतजाम है। वहीं, खाने के लिए बड़ा डाइनिंग हॉल भी है।

आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 185 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। इसमें कांवड़ रखने के लिए विशेष स्टैंड बनाए गए हैं। साथ में वाटरप्रूफ टेंट, रहने-सोने की व्यवस्था, पानी, शौचालय सहित दूसरे इंतजाम हैं। हर कांवड़ शिविर में मेडिकल सुविधाएं हैं। कोशिश यही है कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि इस साल भी सभी शिविरों में 24 घंटे मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे, ताकि लंबी दूरी तय कर आ रहे कांवड़ियों का जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार दिया जा सके। कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए स्थानीय डिस्पेंसरियों को शिविरों से जोड़ा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए कैट्स एंबुलेंस को जोड़ा गया है। अस्पतालों को कांवड़ियों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हालत से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट पर रहे। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर जरूरी कदम सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें