फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: धूल कम करने के लिए सड़कों पर हरियाली बढ़ाएगी सरकार

Mon, 11 Oct 2021 03:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

इस संबंध में दिल्ली सरकार ने पिछले महिने ही निर्देश जारी कर दिए थे। अब इसके लिए निविदाएं मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूल कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सड़कों एवं फ्लाईओवर पर हरियाली बढ़ाने का फैसला किया है। सड़कों और फ्लाईओवर पर झाड़ियां, हेजेज, लता और फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों को सुंदर बनाने के लिए ऐसे हिस्सों की पहचान की है, जहां हरियाली कम है। इनमें रिंग रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आईआईटी फ्लाईओवर आदि शामिल हैं। अभियान के तहत सजावटी और मौसमी फूलों के पौधों, झाड़ियों को लगाया जाएगा। पौधों, झाड़ियों और हेज की खरीद के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं। इसके पीछे खुले स्थान और सड़कों पर गंदगी के कारण होने वाले धूल प्रदूषण को कम करने की मंशा है।

विज्ञापन


फुटपाथों को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शहर में धूल कम करने के लिए हरियाली में सुधार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कई फ्लाईओवरों की हरियाली में सुधार के लिए निविदाएं मंगाई गई थीं। इनमें आईआईटी, मुनिरका, अफ्रीका एवेन्यू, चिराग दिल्ली, बी-एवेन्यू, मसूदपुर और पंचशील फ्लाईओवर शामिल हैं। इन फ्लाईओवर के नीचे की हरियाली को बेहतर कर फुटपाथों को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण के लिए लताओं का भी इस्तेमाल होगा
फ्लाईओवर की दीवारों और खंभों पर हरियाली और संरचना के सौंदर्यीकरण के लिए लताओं का भी इस्तेमाल होगा। राजधानी की प्रमुख मुख्य सड़कें पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में हैं। उसके पास 1,260 किलोमीटर लंबी सड़कों का प्रबंधन है। सड़कों और फ्लाईओवर को सुंदर बनाने के लिए 42,000 पौधों, हेज और झाड़ियों का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें