फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का दावा: राजधानी में पानी की कमी टैंकर माफिया नहीं, हरियाणा से पर्याप्त पानी न मिलने के कारण हुई

Thu, 13 Jun 2024 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने कहा कि जब तक हरियाणा से यमुना नदी व मूनक नहर में पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा, तब तक दिल्ली जल बोर्ड के जल शोधक संयंत्र अपनी पूरी क्षमता पर काम नहीं करेंगे और शहर में पानी की कमी रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली में पानी की कमी की असल वजह टैंकर माफिया नहीं, बल्कि हरियाणा से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलना है। दिल्ली में 50 एमजीडी पानी की कमी है और टैंकर माफिया को पूरी तरह खत्म करने के बाद मात्र 0.1 से 0.5 एमजीडी पानी बढ़ेगा। इससे पानी की समस्या खत्म नहीं होगी। दिल्ली में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए हरियाणा को पर्याप्त मात्रा में पानी देना होगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कहा कि जब तक हरियाणा से यमुना नदी व मूनक नहर में पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा, तब तक दिल्ली जल बोर्ड के जल शोधक संयंत्र अपनी पूरी क्षमता पर काम नहीं करेंगे और शहर में पानी की कमी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में पुलिस की ओर से टैंकर माफिया पर नकेल कसना ज़रूरी है। सरकार ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के 1000 से ज्यादा टैंकर चल रहे है। ये सभी टैंकर दिन में 8-10 ट्रिप के जरिए पानी की सप्लाई करते है। लिहाजा दिल्ली जल बोर्ड प्रतिदिन 8-10 हजार लीटर पानी टैंकरों से सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें