फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती: सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान 21 नए स्कूल खोले, इतने और खोलने की तैयारी

Sun, 27 Mar 2022 08:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी के दौरान जहां शिक्षा व्यवस्था पर ग्रहण लगा रहा वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने साल 2021-22 में 21 नए स्कूल खोले हैं। वर्ष 2022-23 में सरकार 11 स्कूल खोलने की तैयारी में है। वहीं कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की संख्या कम होने के कारण दिल्ली सरकार ने 20 स्कूलों को एक पाली में करने का काम किया।
विज्ञापन
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण करीब दो साल के दौरान स्कूलों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का कार्य करीब-करीब बंद रहने के बावजूद दिल्ली सरकार नए स्कूल खोलने में लगी रही। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2021-22 में 21 नए स्कूल खोले है, वहीं दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022-23 में 11 स्कूल खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा इस वर्ष के दौरान उसकी आठ अन्य स्कूल खोलने की भी योजना है। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान बच्चे कम होने के कारण दिल्ली सरकार ने 20 स्कूलों को एक पाली में किया।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के वर्तमान में चल रहे बजट सत्र में एक प्रश्न के जवाब में शिक्षा विभाग ने बताया कि कई इलाकों में स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण दिल्ली सरकार ने इन इलाकों के आसपास नए स्कूल खोले है। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2021-22 के नरेला, हरी नगर, शालीमार बाग, नंद नगरी, सिविल लाइन, गांधी नगर, मदनपुर खादर एक्स., कालकाजी, खिचड़ीपुर, लाजपत नगर, लिंक रोड करोलबाग, रोहिणी सेक्टर-10, 11, 17 व 21, द्वारका सेक्टर-पांच, 19, 22 व 23, सूरजमल विहार और कूरेश नगर में नए स्कूल खोलने का कार्य किया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 में गौतमपुरी, रोहिणी सेक्टर-18, आईएनए कालोनी, द्वारका सेक्टर-6, आईपी एक्सटेशन, एंड्रयूजगंज, किशनगंज, पश्चिम विहार, राजनिवास मार्ग, यमुना विहार और झाड़ौदा कलां में नए स्कूल खोलने की तैयारी है। वहीं इस साल न्यू उस्मानपुर, नंनद नगरी, सुंदर नगरी, मोलड़बंद, गढ़ी कालोनी, प्रहलादपुर स्कूल खोलने की योजना है। साथ ही इस योजना के तहत करावल नगर में भी दो स्कूल खोले जाएंगे।
 

13 स्कूलों को एक पाली में किया

दूसरी ओर कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या भी कम हुई है। इस कारण दिल्ली सरकार ने 13 स्कूलों को एक पाली में किया है। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में सात स्कूलों का विलय किया जाएगा। इन सात स्कूलों में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के खैरा गांव स्थित दो स्कूलों और जीनत महल कमला मार्केट स्थित दो स्कूलों का विलय किया गया है। इसके अलावा अंबेडकर नगर में तीन स्थानों पर खुले तीन स्कूलों का एक स्कूल में विलय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें