फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार में पेपरलेस होगी RTI, आवेदन से अपील तक सबकुछ ऑनलाइन

Sat, 08 Jul 2017 12:01 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RTI
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में सूचना का अधिकार(आरटीआई) इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। किसी भी विभाग में दाखिल करना है तो दिल्ली सरकार के आरटीआई पोर्टल पर आना होगा। यहां आवेदन करने, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने केसाथ-साथ भविष्य में आवेदन ट्रैकिंग से जवाब मिलने और प्रथम अपील तक ऑनलाइन कर सकेंगे। ऐसी व्यवस्था अभी केन्द्र सरकार के कुछ विभाग व संस्थान के अलावा सिर्फ महाराष्ट्र सरकार में है।       
विज्ञापन


नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर की केन्द्र सरकार के विभाग और महाराष्ट्र में पोर्टल तैयार करने वाली टीम ने ही दिल्ली का भी पोर्टल तैयार किया है। शुरुआत में आरटीआई आवेदन शुल्क, जवाब के पेज के बदले भुगतान इंटरनेट बैंकिंग से होगी जिसे भविष्य में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी जोड़ा जाएगा।     
  
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रशासनिक सुधार विभाग के इस पोर्टल को अगले हफ्ते लांच करेंगे। जिससे ना सिर्फ सरकारी धन व समय की बचत होगी बल्कि कागज में बर्बाद नहीं होगा। साथ में एक जैसे सवाल आने पर वहीं जवाब ढूंढकर अधिकारी के लिए भेजना आसान होगा।      
विज्ञापन


दिल्ली सरकार में आरटीआई दाखिल करने के लिए अभी कार्यालयों के चक्कर लगाने होते हैं। कई विभागों के अलग-अलग दफ्तर में आरटीआई लगाने की व्यवस्था है जिससे आवेदकों को बहुत परेशानी होती है। इतना ही नहीं कुछ जगह नगद की बजाय पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्राफ्ट से ही शुल्क लेते हैं। इन सभी झंझटों से दिल्ली सरकार का ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल मुक्ति दिलाएगा।     
 
दिल्ली सरकार के इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि अभी कोई आवेदन करने कार्यालय तक पहुंचने, आरटीआई आवेदनों को संबंधित अधिकारी तक पहुंचने, जवाब तैयार करके आवेदक को भेजने और अपील दाखिल करने में कई घंटे खराब हो जाते हैं। नई व्यवस्था में आवेदक के एक क्लिक से सूचना अधिकारी तक आवेदन पहुंचेगी और उसी तरह तैयार जवाब बिना डाक खर्च के आवेदक के मेल पर पहुंच जाएगा।      
विज्ञापन

आरटीआई पोर्टल में क्या रहेगी व्यवस्था      

केजरीवाल और स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के सभी विभागों केलिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीधे आवेदन पत्र पर ऑनलाइन लिख सकेंगे या फिर आवेदन की स्कैन कॉपी अटैच कर सकेंगे। आवेदन भरते समय ईमेल और मोबाइल नंबर देने की व्यवस्था होगा। हर विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। आवेदन के हर स्तर पर आवेदक के मोबाइल व ईमेल पर सूचना आएगी। 

जवाब अगर बिना शुल्क वाला होगा तो मेल पर भेज दिया जाएगा। अगर कागजात कई पेज में होंगे तो उसके लिए शुल्क जमा करने का ईमेल व संदेश आएगा। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने पर स्कैन कॉपी मेल पर आ जाएगी। आवेदक संतुष्ट नहीं है तो ऑनलाइन ही प्रथम अपील अधिकारी के पास अपील कर सकेगा।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें