फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड ईवन दोबारा : दिल्ली सरकार दो और अधिकारियों को देगी चालान काटने का अधिकार

Sun, 17 Apr 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Anil Kumar
विज्ञापन
दिल्ली के बाहर से आने वाले वाहनों को दिल्ली सरकार ने राहत दी है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि अगर दूसरे राज्य से आने वाले वाहन चालक गलती मानकर बॉर्डर से वापस जाने को तैयार हो जाते हैं तो उनका चालान नहीं कटेगा।
विज्ञापन


सरकार ने अब सोमवार को एक दिन के लिए डीएम, एसडीएम को भी चालान काटने का अधिकार देने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सोमवार को स्कूल ऑफिस दोनों खुल रहे हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि पहले फेज की तरह हम इस बार भी सम-विषम फेज दो को सफल बनाएंगे। शनिवार को वह स्कूलों समेत कई इलाकों मेें गए। स्कूलों में बच्चों की संख्या इसके कारण नहीं घटी है।
विज्ञापन


अभिभावक कार पूलिंग के साथ बाइक से बच्चों को लाने ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों से हमने ट्रांसपोटेशन बढ़ाने के लिए कहा है, जिससे अभिभावकों व बच्चों को दिक्कत न हो।

सोमवार को सभी स्कूल व ऑफिस खुल जाएंगे। सड़क पर भीड़ बढ़ेगी और ऑटो वाले भी हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में लोग नियम न तोड़े इसलिए डीएम व एसडीएम को भी सड़कों पर उतारा गया है। डीटीसी और मेट्रो को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें