फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का दावा: लू से निपटने के लिए अस्पतालों में पूरे इंतजाम; स्वास्थ्य मंत्री ने परखी व्यवस्थाएं

Thu, 20 Jun 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज मदन मोहन मालवीय अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी दवाइयां, इंजेक्शन आइस पैक और अन्य सामान उपलब्ध है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लू से हो रही मौत को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को मदन मोहन मालवीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित लोगों से मुलाकात की। साथ ही, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद भारद्वाज ने कहा दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पीड़ितों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। ऐसे मरीजों के लिए सभी दवाइयां, इंजेक्शन आइस पैक सहित अन्य सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मरीजों को ठंडक में रखने के भी उपाय किए गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अपील की है कि रात में पेट्रोलिंग के दौरान यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कहीं बीमार नजर आता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मरीजों की सहायता के लिए कैट्स एंबुलेंस को निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के सभी जिलों में 5-5 एंबुलेंस की व्यवस्था गई है। सुरक्षा गार्ड, मैकेनिक, मजदूर सहित अन्य लोग जो खुले में काम करते हैं, उन्हें गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। खुले या धूप में काम करने वाले लोगों से अपील है कि मौसम खराब रहने तक विशेष रूप से सतर्क रहें।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे 310 मरीज
अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ समय में लू के करीब 310 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 112 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिन 14 मरीजों ने दम तोड़ा हैं, उन्हें पहले से ही कोई न कोई गंभीर बीमारी थी। इनमें कैंसर व किडनी सहित अन्य रोग शमिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें