गुरुवार को कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में अजीत के आवास पर पहुंचे और जांच में शामिल होने का नोटिस दिया। कर्नाटक पुलिस के साथ पहले स्थानीय पुलिस नहीं थी। तीनों पुलिसकर्मी अजीत के घर कैब से पहुंचे। अजीत और परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचना देेने के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची।
कर्नाटक पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अजीत भारती ने समाज में घृणा और शत्रुता बढ़ाने के उद्देश्य से राहुल गांधी को लेकर वीडियो बनाया है। डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्र के मुताबिक कर्नाटक पुलिस नोटिस देने नोएडा आई थी। नोटिस तामिल कराने के बाद कर्नाटक पुलिस वापस चली गई।