लिफ्ट देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को दिल्ली के द्वारका पुलिस चंद घंटों में सुलझा लिया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया, उसे एक कंपनी की तरफ से डिलीवरी के लिए कर्मियों को दी जाती है।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को कॉल कर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले की जांच के सिलसिले में सीसीटीवी कैमरे के फ़ुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंच गई।
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि लिफ्ट देने वाले युवक ने उसके साथ मारपीट भी की थी। उसने बताया कि आरोपी हरे रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार था। चिकित्सा जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी की देखरेख में गठित टीम ने इस घटना की छानबीन के लिए कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को हरे रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी दिखी। स्कूटी पर पीछे की सीट पर पीड़िता बैठी थी।
पुलिस टीम ने हरे रंग की स्कूटी की पहचान सेक्टर-10 द्वारका के नजदीक कर ली। जांच में सामने आया कि एक कंपनी की तरफ से इस तरह की स्कूटी सामान की डिलीवरी के लिए अपने कर्मियों को देती है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान गोयला डेयरी निवासी राम किशोर के तौर पर हुई है।