फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कैंट मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े मेजर की पत्नी का गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी

Sun, 24 Jun 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार दिनदहाड़े सेना में मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में हुई है। दोपहर के समय बरार स्क्वायर के पास महिला को लोगों ने खून से लथपथ देखकर हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि शैलजा की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसका गला रेता गया। 


 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
महिला की टी-शर्ट और लोवर बुरी तरह फटा हुआ था। शुरूआती घंटों में मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शाम के समय महिला पति मेजर अमित द्विवेदी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो उसकी पहचान हुई। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी लूटपाट, झपटमारी होने और किसी भी तरह के यौन शोषण की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह हत्यारा परिवार का करीबी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शैलजा परिवार के साथ दिल्ली कैंट स्थित आर्मी के मकान में रहती थी। उसका पति अमित द्विवेदी सेना में मेजर है। फिलहाल इसकी तैनाती दिल्ली में है। शनिवार सुबह 10 बजे शैलजा घर से फिजियोथैरेपी कराने की बात कर सरकारी गाड़ी से आरआर अस्पताल के लिए निकली थी। अस्पताल पहुंचकर उसने कार वापस भेज दी। इस बीच दोपहर 1.28 बजे दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन, पिलर नंबर-11, बरार स्क्यार के पास उसका शव पड़ा देखा गया।

 

4 of 5
crime
राहगीरों को लगा कि शायद वह किसी हादसे का शिकार हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शैलजा का गला रेता हुआ था। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला के कपड़े बुरी तरह फटे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि उसके साथ जोर जबरदस्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
इस बीच नारायणा थाने में शाम करीब 4.30 बजे मेजर अमित द्विवेदी अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो शैलजा की पहचान हुई। अमित ने शव देखकर उसकी पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। पुलिस सूत्रों की मानें तो शैलजा कार सवार तीन युवकों के साथ वहां देखा गया था। सूत्रों का कहना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। 

चूंकि मामला आर्मी अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस अधिकारी बस यह ही बता रहे हैं कि हत्याकांड में शैलजा के किसी करीबी का हाथ है, पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मेजर अमित से भी पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें