फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ठगी के आरोप में तिहाड़ में बंद जालसाज सुकेश का जेल बदला, जेल प्रशासन ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया

Sun, 17 Jul 2022 08:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुकेश पर आरोप है कि जेल में रहने के दौरान वह जेल कर्मियों से मिलीभगत कर लेता है और उसके जरिए अपनी मनमुताबिक सुविधा हासिल कर लेता है। हालांकि जेल प्रशासन ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जालसाज सुकेश चंद्रशेखर का जेल एक बार फिर बदल दिया गया है। उसे जेल नंबर तीन से अब जेल नंबर आठ में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


सुकेश पर आरोप है कि जेल में रहने के दौरान वह जेल कर्मियों से मिलीभगत कर लेता है और उसके जरिए अपनी मनमुताबिक सुविधा हासिल कर लेता है। हालांकि जेल प्रशासन ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है।

जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जेल संख्या आठ में सुकेश को भेजने के बाद वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसकी जेलकर्मियों से मिलीभगत को रोकने के लिए जेल अधिकारियों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि सुकेश के आसपास रहने वाले सभी जेलकर्मी बॉडीवॉर्न कैमरा लगाएंगे ताकि जेल प्रशासन उसपर नजर रख सके। इसके साथ ही उससे मिलने वालों के रिकॉर्ड भी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


सुकेश के तिहाड़ जेल में आने के बाद से कुछ महीने पर उसका जेल बदल दिया जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण उसका जेल कर्मियों से मिलीभगत है। ऐसे मामले आने के बाद तिहाड़ जेल की किरकिरी होती है। कई जेलकर्मी निलंबित हो चुके हैं। वहीं हाल ही में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश से मिलीभगत के आरोप में 82 जेलकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें