दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला में झुलझुली गांव में एक तालाब में तथा गांव के बाहर से गुजर रही नहर में कई मछलियां मरी मिली हैं। हालांकि इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
तालाब और नहर में मछलियों के मरने से स्थानीय लोग भी हैरान हैं। उनका कहना है, ''हम ये पिछले 3-4 दिन से देख रहे हैं। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह किन कारणों से हो रहा है।''