फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झीलों का शहर बनी दिल्ली: पहली बारिश में ही जलभराव, मंत्रियों से लेकर VIP तक जूझते नजर आए, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Jun 2024 05:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पहली बारिश के आने के साथ ही दिल्ली मंत्री आतिशी और अन्य सांसदों के घरों के बार पानी भर गया।
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली में बारिश से बेहाल वीआईपी - फोटो : अमर उजाला
Delhi Rain News: राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली वालों के लिए राहत लेकर आया है। तो वहीं मानसून की तस्तक के साथ ही नई परेशानी खड़ी हो गई है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। गली मोहल्लों में ही नहीं दिल्ली में मंत्रियों और वीआईपी लोगों के घरों के बाहर पानी भर गया। दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास से लेकर सांसदों के घरों के बाहर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। इतना ही नहीं बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली भी गायब हो गई। यहां देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली में बारिश से मची आफत - फोटो : अमर उजाला
पहली बारिश के बाद लगा जाम
दिल्ली में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच मयूर विहार इलाके में सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से अन्य रास्तों का भी हाल है।
विज्ञापन

3 of 11
आतिशी के घर घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के वीआईपी इलाकों में पानी ही पानी
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी से लेकर राहगीर सब बारिश से बिगड़े हालात के चलते हलाकान हैं।

4 of 11
डीटीसी मुख्यालय में बारिश के कारण हुआ जल भराव। - फोटो : फोटो: भूपिंदर सिंह
दिल्ली में अगले दो दिन बरसेंगे बदरा
पूरे दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिन भी जमकर बादल बरसेंगे।
विज्ञापन

5 of 11
बांसुरी स्वराज निरिक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बांसुरी स्वराज ने दिया पानी निकासी का आदेश
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने गोल्फ लिंक्स में निरिक्षण कर एनडीएमसी अधिकारियों को पानी निकासी का आदेश दिया।
विज्ञापन

6 of 11
आतिशी के घर के बाहर भरा पानी - फोटो : एएनआई
आतिशी के घर में घुसा बारिश का पानी
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर में भी पानी घुस गया है। 
विज्ञापन

7 of 11
सांसद रामगोपाल को कार में बैठाते लोग - फोटो : एएनआई
राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न
भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया। राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया। रामगोपाल यादव ने कहा, "NDMC तैयार नहीं रहता है, इस बार काफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए। इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं। गृह राज्य मंत्री भी हैं जिनके अंतर्गत NDMC आता है। स्थिति ऐसी है कि हमें बाहर निकलने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ा।"

 

8 of 11
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला
जलजमाव के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

9 of 11
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी में भरा पानी
दिल्ली की पहली बारिश का असर दिल्ली विश्वविद्याल में भी देखने को मिला। दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैक्लटी में पानी भर गया। वीडियो डीयू की आर्ट्स फैकल्टी की लाइब्रेरी का है। जहां छात्र पढ़ने के लिए आते हैं।

10 of 11
बाल बाल बची सड़क पर जान - फोटो : विवेक निगम
ऑफिस जाने में लोगों को हुई परेशानी
बारिश के बाद लोग जब घरों से दफ्तर के लिए निकले, तो सड़कों पर जलभराव से उनका सामना हुआ। जगह-जगह जलभराव रहा और मोहल्लों की गलियों से लेकर मेन रोड तक पानी में जलमग्न दिखीं।
विज्ञापन

11 of 11
दिल्ली के पॉश इलाके साउथ एक्स पार्ट 1 में कई घरों के बेड रूम, किचन, ड्रॉइंग हॉल में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
बाल्टी और मग से घरों से पानी निकालते लोग
राजधानी के कई पॉश इलाकों के घरों में पानी भर गया। वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साकेत और मालवीय नगर सहित दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में आवासीय इलाकों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी जलभराव देखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें