फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में दिल्ली-NCR की बारिश: बरसात राहत के साथ लाई आफत, घरों से लेकर सड़कें तक हुईं लबालब, AQI में सुधार

Fri, 28 Jun 2024 12:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह की शुरुआत मानसूनी बारिश के साथ हुई। जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया है। कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंस गए हैं। कई जगहों पर आलम यह है कि कारें पानी में डूबी गईं, जिससे लोग हलाकान हैं। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के एक्यूआई में बड़ा सुधार भी देखने को मिला है। अधिकांश जगहों पर औसतन एक्यूआई 50 के आंकड़े के आसपास है, जबकि कुछ जगहों पर 50 से भी कम रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे तक अशोक विहार में एक्यूआई 56 रिकॉर्ड किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) में 46, आईटीओ में 53, लोधी रोड में 57 रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी दिल्ली के कई घरों में भरा पानी
दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को सड़कों पर तो मुसीबत में डाल ही दिया है, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। खबर है कि साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है।

4 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर जगह-जगह लगा जाम
दिल्ली में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच मयूर विहार इलाके में सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से अन्य रास्तों का भी हाल है।
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
जलजमाव के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जलजमाव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी से लेकर राहगीर सब बारिश से बिगड़े हालात के चलते हलाकान हैं।
विज्ञापन

6 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
कुछ जगह दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद है। साथ ही, दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई हवाई अड्डे तक शटल सेवा निलंबित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य।
विज्ञापन

7 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
दिल्ली के ज्वाला हेरी मार्केट के सामने एक पेड़ गिरने के कारण ज्वाला हेरी मार्केट से मादीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है।

8 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
प्रगति मैदान टनल में भरा पानी
पूर्वी दिल्ली व नोएडा को नई दिल्ली से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में बड़े पैमाने पर  पानी भर गया है। इस कारण टनल को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है और टनल के दोनों तरफ बड़े पैमाने पर जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि पानी टनल में पानी सुबह 6 से ही भरना शुरू हो गया था।  उसके बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस अधिकारी में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पानी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

9 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
तीन जुलाई तक यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

10 of 10
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
एक नजर में दिल्ली के प्रमुख स्थानों का एक्यूआई
अशोक विहार - 56
आईजीआई एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) - 46
आईटीओ - 53
लोधी रोड - 57
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम - 52
जेएलएन स्टेडियम - 42 
डीयू नॉर्थ कैंपस - 53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें