फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः आजादपुर में शांति भवन इमारत में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Thu, 04 Jun 2020 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आजादपुर इलाके में एक इमारत में लगी आग - फोटो : शुजात आलम
विज्ञापन

दिल्ली के आजादपुर इलाके में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना फैली। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के झुलसने की खबर नहीं है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को आग के संबंध में सुबह 11 बजे के आस-पास कॉल मिली जिसके बाद दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है। आग लगने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें