फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कड़कड़डूमा के आदित्य मॉल में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर

Thu, 24 Sep 2020 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire in delhi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित आदित्य मॉल में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां एक हिस्से में आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
विज्ञापन


दमकल विभाग इस वक्त राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी और इससे क्या-क्या नुकसान हुआ है। किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है।

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके स्थित ‘आदित्य मॉल’ में एक कार्यालय में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजकर 50 मिनट पर मॉल की दूसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें