दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिला की साइबर पुलिस ने शनिवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। यह फर्जी कॉल सेंटर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी करता था।
विज्ञापन
डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने बताया कि जॉब के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर की उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने वहां छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और कॉल सेंटर से 8 मोबाइल, 5 डेस्कटॉप, एक इंटरनेट राउटर, डेबिट कार्ड और कई दस्तावेज मिले हैं।