सीबीआई द्वारा इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के बाद बड़ी मात्रा में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी भी मामले की जांच में उतर आई। हालांकि ईडी केवल इस घोटाले में रुपये के प्रवाह की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर किया है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने आज शराब व्यवसायी एवं ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ढल को पूछताछ के बाद बीते बुधवार रात धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया था।
चल रही है मामले की जांच
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
सीबीआई द्वारा इस संबंध में केस दर्ज किए जाने के बाद बड़ी मात्रा में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया था। इसके बाद ईडी भी मामले की जांच में उतर आई। हालांकि ईडी केवल इस घोटाले में रुपये के प्रवाह की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर किया है।
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक ढल को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने अपने प्राथमिकी में लिखा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महेंद्रू वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी का धन शोधन मामला भी सीबीआई की इसी प्राथमिकी के आधार पर है। इसी मामले में बीते रविवार को सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।