फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : दिल्ली में भी चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, शाम से थम जाएगा शोर; 25 को मतदान

Thu, 23 May 2024 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर इस बार 162 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवार और राजनीतिक दल प्रचार में पूरा जोर लगाएंगे। 
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोरगुल मतदान से 36 घंटे पहले बृहस्पतिवार शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार जुलूस और जनसभाएं नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेंगे। उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाता से संपर्क कर सकेंगे। राजधानी की सातों लोकसभा सीटों पर इस बार 162 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवार और राजनीतिक दल प्रचार में पूरा जोर लगाएंगे। 

विज्ञापन


सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मतदान के लिए समय में बदलाव की घोषणा कर दी है। प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि 25 मई को मेट्रो सुबह 4 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट पर मिलेगी, जबकि 6 बजे के बाद इसकी फ्रीक्वेंसी सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें