फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : रोहिणी और द्वारका के मॉल में लगी आग, चपेट में आकर एक महिला को आईं चोटें

Thu, 23 May 2024 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आग की चपेट में आकर एक महिला को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात दिल्ली के रोहिणी इलाके में M2k मॉल में आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर एक महिला को चोटें आई हैं। दमकल विभाग ने बताया कि रात पौने 9 बजे आग की सूचना मिली थी। 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। 

विज्ञापन

दमकल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि हादसे में एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। कई लोगों को पिछले दरवाजे से निकाला गया। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चला है। वह जांच के बाद ही पता चलेगा। काम जारी है। 

द्वारका में आग
द्वारका सेक्टर-12 स्थित सिटी सेंटर मॉल में बुधवार शाम आग लग गई। हादसे के समय 200 से ज्यादा लोग मॉल में मौजूद थे। धुआं उठता देखकर लोग एकदम घबरा गए और भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मिलते ही कुछ ही देर बाद पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर स्काई लिफ्ट को भी बुलाया गया। करीब 45 मिनट बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव दल ने धीरे-धीरे लोगों को सुरक्षित मॉल से बाहर निकाला। मॉल के एसी आउटडोर यूनिट में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:10 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि मॉल में आग लग गई है और कई लोग फंस गए हैं। पुलिस ने मॉल स्टाफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि आग लगने पर धुआं मॉल के अंदर नहीं, बल्कि बाहर की ओर जा रहा था। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगे एसी के बड़े आउटडोर यूनिट में लगी थी, जहां आग लगी वहां एक सैलून और दुकान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें