फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव 2020: चुनावी समर में ताल ठोक रहे आधे से अधिक प्रत्याशियों की पढ़ाई-लिखाई 12वीं से भी कम

Sun, 02 Feb 2020 12:06 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव के दौरान जनता की ओर से सही दावेदार का चयन किया जाए, इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि जनता को अपने नेताओं के बारे में पूरी जानकारी हो। इसमें प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता भी बहुत मायने रखती है। हम आपको बता रहे हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दावेदारी ठोक रहे प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता कितनी है, कितने प्रत्याशियों ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर कुल 672 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ताजी रिपोर्ट के अनुसार इस बार मैदान में खड़े कुल प्रत्याशियों में से 51 प्रतिशत प्रत्याशी 12वीं या उससे कम कक्षा तक पढ़े हैं। ऐसे प्रत्याशियों की संख्या 340 है। 

वहीं 44 प्रतिशत यानी 298 प्रत्याशियों ने स्नातक या उससे अधिक पढ़ाई की है। 12 उम्मीदवार अलग-अलग विषयों में डिप्लोमा धारक हैं। वहीं 6 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो केवल साक्षरता की आवश्यकता को पूरा करते हैं और इसीलिए साक्षर की श्रेणी में हैं। जबकि, 16 उम्मीदवार निरक्षर हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से पढ़ना लिखना नहीं आता।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय दलों के 210, राज्य पार्टियों के 90, पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के 224 और 148 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 12 प्रतिशत यानी 79 महिला और बाकी सारे पुरुष उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें