फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः ‘मम्मी पापा नोट करें, 8 फरवरी को वोट करें’ 

Sat, 18 Jan 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

‘मम्मी पापा नोट करें, 8 फरवरी को वोट करें’। यह स्लोगन दिल्ली चुनाव कार्यालय ने दिया है। इसके साथ ही दिल्ली के 250 प्राथमिक विद्यालयों के 1500 छात्रों ने मतदाताओं से वोट की अपील भी की है। 

विज्ञापन


दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 250 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रभातफेरी निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।  

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.रणबीर सिंह ने बताया कि 250 प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 1500 छात्रों ने विद्यालय परिसर के आसपास प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में बच्चों ने पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


साथ ही ‘छोड़ो अपने सारे काम, 8 फरवरी को करें मतदान’, ‘यह सब की जिम्मेदारी वोट करेगी दिल्ली सारी’ जैसे स्लोगन के साथ दिल्ली के नागरिकों से 8 फरवरी को वोट करने की अपील की।

इसके अतिरिक्त 2019 लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र देवली और दक्षिणपुरी में मतदाताओं की जागरूकता के लिए  विभिन्न कार्यक्रम  आयोजित किए गए। देवली विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,30,702 मतदाता हैं, जिसमें से लोकसभा चुनाव में 91,658 ने ही मतदान किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें