फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका, पुलिस ने छोड़ा; जानें क्या कहा

Thu, 30 Jan 2025 03:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। स्वाति मालीवाल अपने समर्थकों के साथ आज तीन ट्रक कचरा लेकर अरविंद केजरीवाल के घर बाहर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : X/@SwatiJaiHind
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था की बदहाली के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया। यह विरोध तब हुआ जब उन्होंने विकासपुरी इलाके का दौरा किया, जहां स्थानीय महिलाओं ने सड़कों पर फैले कचरे की शिकायत की थी।
विज्ञापन


मालीवाल ने स्थानीय महिलाओं के साथ सफाई अभियान चलाया और तीन ट्रकों में कूड़ा भरकर केजरीवाल के आवास तक पहुंचा दिया। वहां उन्होंने केजरीवाल से जनता की समस्याओं पर बातचीत करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल का पोस्टर लगाया और चारों ओर कूड़ा डाल दिया। 
 
विज्ञापन

कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने मालीवाल को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने भेज दिया। पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन दिल्ली की महिलाओं और नागरिकों की परेशानियों को उजागर करने के लिए था। शहर में कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां जाम हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

 
स्थानीय निवासियों ने कई बार सरकार और एमसीडी से शिकायत की थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने यह कदम उठाया। केजरीवाल सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। अगर जनता की समस्याएं उठाना अपराध है तो इसे बार-बार करूंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें