दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया डेंगू से भी हो गया है। जिससे उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीज के स्तर की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वो कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। उनके कार्यालय ने सूचना दी है कि मनीष सिसोदिया को एलएनजेपी से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
बता दें कि मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को संक्रमित पाए गए थे और अपने घर में आइसोलेशन में थे। संक्रमित होने की वजह से सिसोदिया 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
दिल्ली में कोरोना वायरस के 3834 नए मामले आए सामने
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 3834 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,623 हो गई है।