फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चरम से गुजर चुकी है दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल

Thu, 24 Sep 2020 07:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से 17 अगस्त तक कोरोना के मामले काबू में थे। हमने देखा कि इसके बाद मामले बढ़ने शुरू हुए और 17 सितंबर को 4500 नए मामले सामने आए और अब घट रहे हैं। तो विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर दिल्ली में चरम पर है और आने वाले दिनों में इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। 

केजरीवाल ने बताया कि जहां पहले रोजाना 20 हजार कोरोना जांच की जाती थी, अब उन्हें बढ़ा कर 60 हजार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना के मामले बड़ी संख्या  में आ रहे थे तो हमने केंद्र सरकार, एनजीओ और दिल्लीवासियों की मदद से उन्हें नियंत्रित किया। मैं सभी को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं। 
विज्ञापन


अगस्त के आखिरी सप्ताह से दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि पिछले चार दिनों से रोजाना मामले चार हजार के नीचे आ रहे हैं यानी मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ पिछले सात दिनों में पॉजिटिवीटी रेट में भी गिरवाट दर्ज की गई है। 

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने का सबसे बढ़िया तरीका है कि ज्यादा से ज्यादा जांच की जाएं जिससे सभी संक्रमितों की पहचान की जा सके। 

केजरीवाल का मानना है कि अगस्त में 550 कंटेनमेंट जोन से अब 2000 कंटेनमेंट जोन बनाने के सरकार के कदम से आने वाले समय में कोरोना के मामलों में गिरावट आएगी।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3834 नए मामले आए सामने 

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 3834 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 36 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,623 हो गई है। 

दिल्ली में गुरुवार को 3509 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 2,24,375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5123 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 31125 सक्रिय मामले हैं। 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को राजधानी में 9814 आरटी-पीसीआर जांच और 49369 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में गुरुवार को कुल 59183 जांच की गई है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 27,56,516 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.45 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.94 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2059 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि 17995 मरीज होम आइसोलेशन  में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें