फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रॉ अधिकारी ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, तनाव में चल रहा था अफसर

Mon, 14 Nov 2022 07:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया की अनिकेत कुमार  रॉ में तैनात थे। वह मूल रूप से उड़ीसा स्थित कटक के रहने वाले थे। अनिकेत सोमवार सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे। उनका ऑफिस 10 वी मंजिल पर है, ऑफिस पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह अपने ऑफिस की खिड़की ने कूद गए।
विज्ञापन
रॉ अधिकारी ने आत्महत्या की - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधी कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक अधिकारी ने अपने कार्यालय की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह की है। मामले की सूचना के बाद लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है की अधिकारी लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया की अनिकेत कुमार  रॉ में तैनात थे। वह मूल रूप से उड़ीसा स्थित कटक के रहने वाले थे। अनिकेत सोमवार सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे। उनका ऑफिस 10 वी मंजिल पर है, ऑफिस पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह अपने ऑफिस की खिड़की ने कूद गए। शोर सुनकर उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि रॉ अधिकारी अनिकेत कुमार पिछले काफी वक्त से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक तनाव में चल रहे थे। हालांकि मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें